दादी प्रकाशमणि ने महिलाओं को शक्ति स्वरूपा बनने एवं जागृत करने का कार्य किया
छतरपुर। ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर द्वारा संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका आदरणीय दादी प्रकाशमणि जी का 17वां पुण्य स्मृति दिवस बहुत ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा ने दादी जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान गुणों एवं शक्तियों से विभूषित दादी प्रकाशमणि जी ऐसी सशक्त महिला का नाम है जिन्होंने महिलाओं को शक्ति स्वरूपा बनने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया एवं उनकी छिपी हुई शक्तियों को जागृत किया। दादी जी के ही कुशल नेतृत्व के कारण संस्थान को संयुक्त राष्ट्र संघ ने गैर सरकारी संस्था के तौर पर आर्थिक एवं सामाजिक परिषद का परामर्शक सदस्य बनाया एवं यूनिसेफ ने भी अपने कार्यों में अपना सहभागी बनाया। आपके नेतृत्व में संस्था ने विश्व शांति हेतु कई रचनात्मक एवं सार्थक कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए उनकी उपलब्धियां को देखकर संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सन् 1987 में एक अंतरराष्ट्रीय तथा पांच राष्ट्रीय स्तर के शांति दूत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। दादी जी की ही दूरदृष्टि कुशल प्रशासन, स्नेह, विश्व बंधुत्व की भावना और परमात्मा शक्ति का ही नतीजा है कि आज संस्थान के विश्व के 140 देशों में सेवाकेंद्र हैं। नम्रता की प्रतिमूर्ति थी राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि। ऐसी प्यारी दादी जी का आज हम 17वां पुण्य स्मृति दिवस मना रहे हैं जिसे ब्रह्माकुमारीज़ विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर सभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने एवं सभी भाई बहनों ने प्रकाश की तरह चमकती दादी जी को दीप जगाकर पुष्प माला एवं तिलक लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई