पुलिस इंस्पेक्टर्स को DSP बनाने का निर्णय, 23 अधिकारियों की नियुक्ति
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर्स से उप पुलिस अधीक्षक (कार्यवाहक) बनाये गए 23 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं, इसमें निरीक्षक संवर्ग के 15 , रेडियो संवर्ग का 1, रक्षित नरीक्षक संवर्ग के पांच, एसएएफ संवर्ग के 2 अधिकारी शामिल हैं जिनका प्रमोशन उपरांत पदस्थापना आदेश जारी हुआ है।
विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण की जाँच करने के निर्देश
गृह विभाग ने उच्च प्रभार दिए जाने वाले अधिकारियों के लिए इकाई प्रमुखों के लिए निर्देश जारी किये है, विभाग ने कहा सूची में सम्मिलित निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रभार सौंपे जाने के आदेश जारी करने के पूर्व उनके विरुद्ध वर्तमान में विभागीय जांच/ आपराधिक प्रकरण/ दण्डादेश की प्रभावशीलता इत्यादि होने की स्थिति की अपडेट जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आदेश जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
आदेश में इस शर्त का भी उल्लेख
सूची में शामिल निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के पद का प्रभार सौंपे जाने के पूर्व यह भी सुनिश्चित किया जाये कि सूची में सम्मिलित कोई निरीक्षक सेवा निवृत्त तो नहीं हो गया है। यदि ऐसा है तो संबंधित को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी न किये जाये ।
मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद सोनम वांगचुक डिस्चार्ज, आगे की योजना पर बोले
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सियासत तेज, संसद में बीजेपी सांसदों ने दिया बड़ा संदेश
छात्र आंदोलन को लेकर संसद में कांग्रेस का हंगामा, गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग
अनुराग डोभाल का बड़ा खुलासा, पत्नी पर बेवफाई का आरोप; कथित सबूत किए साझा
श्रेयस अय्यर बोले- जीत का असली क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को, ड्रेसिंग रूम में बांधे प्रशंसा के पुल
रुपयों को लेकर विवाद, लाठियां चलीं और चली गई युवक की जान