ससुरालवालों के साथ डिनर डेट पर पहुंचीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। जब से दीपिका ने प्रेग्नेंसी की न्यूज अनाउंस की थी उसके बाद से ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है कि एक्ट्रेस कब मां बनेंगी।
फैमिली संग डिनर डेट पर दीपिका
हाल ही में एक्ट्रेस को अपने सास-ससुर और ननद के साथ डिनर डेट पर देखा गया। ब्लैक कलर के ओवरसाइज के आउटफिट में दीपिका बहुत ही ज्यादा कमाल लग रही थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी देखी गई। इसके अलावा बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन के साथ भी दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग दिखी। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
बेबी बंप को छिपाती नजर आईं दीपिका
दीपिका सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोशल मीडियो पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दीपिका को लक्ष्य सेन के साथ हंसी मजाक करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का ओवर साइज्य जैकेट और मैचिंग वाइड लेग ट्राउजर पहना हुआ है। दीपिका एक हाथ से अपना बेबी बंप छुपाती नजर आईं। वहीं उनके लॉन्ग वेवी हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
फरवरी में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
दीपिका पादुकोण ने फरवरी 2024 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, और तभी से वह लगातार चर्चा में हैं। फैंस बेबी आने का इंतजार कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक मेंस सिंगल बैडमिंटन में कांस्य पदक के लिए खेलते हुए लक्ष्य सेन को करारी हार का सामना करना पड़ा था। असफलता के बावजूद, रणवीर सिंह ने 22 वर्षीय खिलाड़ी के लिए अपना समर्थन दिखाया था। लक्ष्य ने पुरुष बैडमिंटन में ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर के रूप में इतिहास रचा है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं, निष्पक्ष जांच जरूरी – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
मुंबईकरों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: वर्षा गायकवाड़ ने सरकार पर साधा निशाना
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा