Delhi Fog Flight Delay: घने कोहरे से पीएम मोदी की विदेश यात्रा में देरी
Delhi Fog Flight Delay : का असर सोमवार सुबह देश की सबसे अहम वीवीआईपी यात्रा पर भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर रवाना होने वाले थे, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण उनकी उड़ान तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। प्रधानमंत्री का यह विदेश दौरा 18 दिसंबर तक चलेगा।
सोमवार सुबह राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई, जिससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी दर्ज की गई। Delhi Fog Flight Delay की वजह से प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा भी कुछ देर के लिए टालनी पड़ी। उन्हें सुबह 8:30 बजे रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि वह महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर जॉर्डन जा रहे हैं। यह दौरा भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि वे जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन और क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय से भी मुलाकात करेंगे।
इस दौरे का एक अहम पड़ाव ओमान भी है। भारत और ओमान के बीच वित्त वर्ष 2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 10.61 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच डिफेंस, ट्रेनिंग और संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर भी मजबूत सहयोग है। हाल के वर्षों में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर साझेदारी और मजबूत हुई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला