जटाशंकर धाम में श्रद्धालु उठा रहे बरसात का आनंद
छतरपुर। बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले श्री जटाशंकर धाम में बारिश के साथ ही नजारा मोहक हो गया है। शुक्रवार शाम 8 बजे से रुक-रुककर बरस रहे बदरा शनिवार सुबह जमकर बरसे। तेज बारिश के साथ ही यहां का झरना बह निकला है। धाम स्थिति सीढिय़ों ने भी झरने का रूप ले लिया है। शनिवार को शिव धाम पहुंचे भक्तों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।
जटाशंकर धाम छतरपुर जिले से 55 किमी दूर बिजावर विधानसभा में है। जटाशंकर धाम के चारों तरफ घना जंगल होने से यहां का दृश्य मनमोहन और सुंदर हो गया है। लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने श्री जटाशंकर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि बारिश के दौरान यहां पर पानी के साथ मिट्टी भी साथ बहकर आती है, इस दौरान सीढिय़ों पर संभल कर चलें। इसके अलावा आसपास पहाड़ों से झरने बहते हैं। उनमें फोटो सेल्फी आदि के दौरान विशेष सतर्कता रखें, पानी की तेज बहाव में स्नान नहीं करें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने