डीआईजी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम के निर्माणाधीन भवन का किया गया निरीक्षण
छतरपुर। पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में पुलिस कंट्रोल रूम के नवीन भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। यह दो मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रहेगा। इस भवन में पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल, पुलिस कंट्रोल रूम कक्ष, सीसीटीवी सर्विलेंस कक्ष, क्विक रिस्पांस कक्ष, एफएसएल सहित अनेक कक्ष हैं। आधुनिक उपकरण एवं संसाधन सक्रिय रहेंगे। आकस्मिक पुलिस सेवा, छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन इत्यादि जन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आज पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज विजय कुमार खत्री द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन पुलिस कंट्रोल रूम का वाह्य एवं आंतरिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन से इंजीनियर आनंद पाठक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
चुनाव से पहले सख्त संदेश: Mamata Banerjee ने बागियों को चेताया
पिता के इस्तीफे के बाद बोले Nishant Kumar, बिहार को सर्वोत्तम बनाने का आह्वान
दुनिया पर ऊर्जा संकट का साया: Strait of Hormuz बंद, देशों की तेल-गैस टंकियां खाली होने लगीं
किसानों को मिलेगा फायदा: 1 अप्रैल से अफीम तौल शुरू, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कसी कमर
लोकसभा में Amit Shah का बड़ा बयान, नक्सलियों पर सख्त रुख
स्मृति समारोह में शिक्षा को बढ़ावा, छात्रों को दिए गए लैपटॉप और सम्मान