संसद में हवाई किराये पर चर्चा: ओम बिरला की खास मांग
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने गुरुवार को सांसदों द्वारा अचानक किराया वृद्धि के आरोपों की जांच कराने का वादा किया। सांसदों की शिकायतों और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आग्रह के बाद यह बात कही गई।
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न के जरिए यह मुद्दा उठाते हुए डीएमके सदस्य दयानिधि मारन ने आरोप लगाया कि जब भी वह चेन्नई-दिल्ली मार्ग के लिए एयर विस्तारा पर टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं तो शुरुआत में कीमत 25,000 रुपये के आसपास दिखाई जाती है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक वह पूरी बुकिंग प्रक्रिया पूरी करते हैं, तब तक किराया दो से तीन गुना अधिक बढ़ जाता है।
मामले की गहन जांच होनी चाहिए- ओम बिरला
डीएमके नेता ने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या टाटा समूह की ही एक बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस द्वारा अपनाई गई किसी प्रौद्योगिकी के कारण हवाई किराये में वृद्धि हुई है। चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए बिरला ने कहा कि उन्हें कुछ अन्य सांसदों से भी ऐसी ही शिकायतें मिली हैं और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि 'टिकटों का पैसा संसद से जाता है।'
'किराए के अधिक होने के आरोपों की करेंगे जांच'
अध्यक्ष ओम बिरला के जांच की मांग पर मंत्री ने जवाब दिया कि हम मामले की जांच कराएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर छुट्टियों के मौसम में हवाई किराए के अधिक होने के आरोपों की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक हवाई किराए के नियमन का सवाल है, सरकार भारतीय या विदेशी एयरलाइनों द्वारा निर्धारित किराए को नियंत्रित नहीं करती है। किसी भी मार्ग पर किराया मौसम, छुट्टियों और त्योहारों, विमानन टरबाइन ईंधन की लागत, प्रतिस्पर्धा और अन्य समान कारकों पर निर्भर करता है।
AI तकनीक से खेती में उत्पादन और मुनाफा बढ़ाने की तैयारी
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता