जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भाजपा ने भेजा सदस्यता का मैसेज
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्हें भाजपा की ओर से सदस्यता का मैसेज प्राप्त हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसे लेकर भाजपा को आड़े हाथो लिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल को सदस्यता अभियान के तहत एक संदेश भेजा गया है, जिसमें भाजपा द्वारा पटेल को पार्टी का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसके बाद इस संदेश पर महाप्रसाद पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल महाप्रसाद पटेल ने भाजपा के इस अभियान को जबरदस्ती और हास्यास्पद करार दिया है। इसक साथ ही उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा बिना सहमति के लोगों को अपना सदस्य बना रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए कोई भी राजी नहीं है, भाजपा सामान्य वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। दरअसल उनका कहना है कि भाजपा द्वारा जबरदस्ती इसलिए की जा रही है क्योंकि लोग स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता नहीं ले रहे हैं। भाजपा द्वारा बिना सहमति के इस तरह के संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही महाप्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा इस प्रकार के सदस्यता अभियानों से हंसी का पात्र बन रही है।
दरअसल छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा की यह नीति बिलकुल अनुचित है, बिना किसी की मर्जी के उन्हें सदस्य बनाया जा रहा है। मुझे भी भाजपा का सदस्यता मैसेज आया है, जिसमें मेरी सदस्यता संख्या बताई गई और मुझे क्लिक करके सदस्यता पर्ची लेने के लिए कहा गया है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सदस्यों को प्यार और स्वेच्छा से जोड़ती है। कांग्रेस द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जोड़ा जाता है। कांग्रेस द्वारा कभी भी जबरदस्ती नहीं की जाती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला