जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
बकस्वाहा। जनपद पंचायत के बकस्वाहा के अधिकारी-कर्मचारियों पर क्षेत्र के लोगों ने भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं, लोगों का कहना है कि जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों ने शासन की योजनाओं को आय का जरिया बना लिया है और योजनाओं के तहत विकास के लिए आने वाले पैसों का उनके द्वारा बंदरबांट किया जा रहा है।
ताजा मामला जनपद बकस्वाहा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़ीसेमरा का है, जहां कागजों में कपिल धारा योजना के तहत कुएं का निर्माण कराकर संबंधित निर्माण एजेंसी ने रकम डकार ली है, जबकि हितग्राही अभी भी अपनी भूमि पर कुएं के निर्माण कराने के लिए जनपद पंचायत के चक्कर काट रहा है। इसी तरह ग्राम सुनहरा निवासी भूपत लोधी ने भी बकस्वाहा मुख्यालय पर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन तहसीलदार भरत पाण्डे को सौंपकर बताया कि निर्माण एजेंसी द्वारा मनमाने तरीके से बिलों के भुगतान कराए जा रहे हैं, जिनकी जांच की जाएग। गौरतलब है कि बकस्वाहा जनपद हमेशा से ही भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रही है, चाहे अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने का मामला हो, या कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों के पैसे डकारने का। संभवत: बकस्वाहा प्रदेश की पहली जनपद पंचायत होगी पंचायतों के ठेकेदार जनपद के ही कर्मचारी बने बैठे हैं। बकस्वाहा जनपद की कुछ ग्राम पंचायतों को भी जनपद के कर्मचारी चला रहे हैं। वहीं कागजों में निर्माण कराते हैं और वही पैसा निकाल लेते हैं, पंचायतों के सरपंच-सचिव सिर्फ कठपुतली बने हुए हैं।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला