बाजारों में दीपावली की तैयारी, खाद्य विभाग की सैंपलिंग शुरू
नौगांव। दीपावली भले ही अभी दो हफ्ते दूर हो, लेकिन बाजारों में इसकी रौनक और तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। त्योहार के मद्देनजर एसडीएम निशा माधवानी, तहसीलदार रंजन यादव, फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन और नगर पालिका के अन्य अधिकारियों ने बस स्टैंड के खोवा विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा और सैंपल भरवाए।
शाम 4:30 बजे आशीष खोवा भंडार समेत चार दुकानों से सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्रियों में मिलावट की आशंका को देखते हुए, प्रशासन ने यह कदम उठाया है। दीपावली के अवसर पर मिठाइयां बड़े पैमाने पर बनाई जाती हैं, जिनकी तैयारियां 15-20 दिन पहले से शुरू हो जाती हैं।
त्योहारों पर होती है सैंपलिंग
खाद्य विभाग हर साल रक्षाबंधन, दीपावली और होली के दौरान खाद्य सामग्रियों की सैंपलिंग करता है। हालांकि, अब तक जितने भी सैंपल लिए गए हैं, उनके परिणामों से जनता को अवगत नहीं कराया गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाती है या यह केवल एक औपचारिकता है?
क्या होगी कार्रवाई
इस बार लिए गए सैंपल्स के नतीजे और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें हैं। त्योहारों के दौरान मिलावट पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है, लेकिन अब देखना होगा कि इन सैंपल्स की जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला