पशुओं को निराश्रित नहीं छोड़ें उनकी सेवा करें: विधायक
छतरपुर। जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशन में गौवंश रक्षा वर्ष पर गोवर्धन पूजन और गौ दर्शन कार्यकमों का आयोजन किया गया। छतरपुर जनपद के ग्राम पंचायत बराकोंहा में स्थित श्री गोपाल कृषि गौरक्षिणी लोकन्यास राधेपुर गौशाला में गोवर्धन पूजन एवं गौ दर्शन का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक ललिता यादव, विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपसंचालक पशुविभाग डॉ. आर.एन. सेन, सरपंच, गौशाला के पदाधिकारी, गौसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्जवल से शुरू किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा विधि विधान से गोवर्धन पूजन किया गया। साथ ही गौदर्शन करते हुए उन्हें चारा और गुड़ खिलाकर सभी को शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि विधायक ललिता यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार निराश्रित पशुओं की सुरक्षा के लिए कई प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा हमें गायों को खुला नहीं छोडऩा चाहिए। उनकी देखरेख करनी चाहिए। विधायक श्रीमती यादव ने विधायक निधि से गौशाला में टीन शेड बनवाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा शासन के प्रयास से गोवर्धन पूजन को शासकीय स्वरूप दिया गया। जिले में 150 से ज्यादा गौशालाओं में पशु निवासरत हैं। साथ ही 40 से अधिक गौठान बनाए गए है। ताकि निराश्रित पशुओं को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। उन्होंने सभी से अपील करते हुई कहा कि गौठानो में चारा भूसा आदि की व्यवस्था जनसहयोग से कर सकते हैं। उन्होंने कहा पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़े। जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार ने कहा कि गौशाला से आय के स्त्रोत पैदा करें। जिले में गौशाला समितियों के रजिस्ट्रेशन के बाद गौसंवर्धन बोर्ड से राशि जारी की जाती है। जिसका सदुपयोग कर सही ढंग से गौशाला का संचालन करे और पशुओं को निराश्रित नहीं छोड़े ताकि फसलों की भी सुरक्षा हो सके। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य कि प्रस्तुति दी गई और गौसेवा के रूप में अच्छा कार्य करने वालों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल