शराब के नशे में हुआ विवाद, दो दोस्तों ने गला काटकर कर दी अधेड़ की हत्या
छतरपुर। अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ की सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बताया गया है कि अधेड़ की हत्या उसके ही दोस्त ने की है, जिसके साथ मृतक रात के वक्त शराब पी रहा था। पुलिस ने मामले में दो लोगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरु की है, साथ ही पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम ने बताया कि मृतक का नाम विशाल सिंह पुत्र तोडऩ सिंह सेंगर उम्र 53 वर्ष है, जो बड़ागांव का रहने वाला था। शनिवार की रात को मृतक अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। नशे की हालत में किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दो लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से विशाल सिंह की गर्दन धड़ से अलग कर दी। मृतक का शव रविवार की सुबह गांव के पप्पू कोरी के घर के पास पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलने के बाद अलीपुरा थाना प्रभारी डीडी शाक्य और एफएसल टीम के प्रभारी प्रतीक यादव डॉग स्क्वॉड के साथ बड़ागांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम देवेंद्र और दीपू रैकवार बताए गए हैं। दोनों बड़ागांव के ही रहने वाले हैं और उनके कपड़ों पर खून के छींटे भी मिले हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपियों से मृतक की अच्छी दोस्ती थी लेकिन शराब के नशे में हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई ने आरोप लगाए की गांव में अवैध रूप से गांजा एवं शराब बिकती है जिससे यह घटना घटित हुई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला