शराब के नशे में धुत युवकों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे
छतरपुर। सोमवार को सोशल मीडिया पर मारपीट के दो वीडियो वायरल हुए, जिनमें अलग-अलग युवक एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि दोनों वीडियो एक ही घटनाक्रम का हिस्सा हैं। दरअसल पहले दो दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ, जिस पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की और किसी ने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़ाई करने वाले दोनों युवकों ने फोन लगाकर अपने-अपने दोस्तों को बुला लिया और मौके पर पहुंचे दोनों युवकों के दोस्त भी आपस में भिड़ गए, मारपीट का दूसरा वीडियो इन्हीं युवकों का है।
उक्त पूरा घटनाक्रम चंदला कस्बे का है, जहां ग्राम हिनौता के रहने वाले दो दोस्त रात करीब 8 बजे बस स्टैंड के पास बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी को बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाना शुरु कर दिया। काफी देर तक दोनों आपस में लड़ते रहे, जिसका मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने अपने-अपने दोस्तों को फोन लगाकर मदद के लिए बुलाया, लेकिन मौके पर पहुंचे उनके दोस्त भी आपस में मारपीट करने लगे, इस मारपीट का भी किसी ने वीडियो बना लिया था। घटना के करीब आधे घंटे बाद चंदला पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक सभी युवक मौके से फरार हो चुके थे। सोमवार को यही दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। चंदला थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जल्द ही उपद्रव करने वाले युवकों को पकड़ा जाएगा।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक