कृषि उपज मंडी के सूखे सेप्टिक टैंक में मिली किशोर की लाश
छतरपुर। राजनगर कृषि उपज मंडी के सूखे सेप्टिक टैंक में शनिवार को किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर इस संदिग्ध मामले की विवेचना शुरु की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजनगर कृषि उपज मंडी के पीछे सेप्टिक टैंक मौजूद है, जो कि वर्तमान में सूखा पड़ा है। इसी टैंक में राजनगर निवासी कट्टन कुशवाहा के 16 वर्षीय पुत्र बाबू कुशवाहा का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को टैंक से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और इसके बाद मर्ग कायम कर विवेचना शुरु की है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। बारीकी से पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप