दुबई पुलिस ने इंटरनेशनल अलर्ट के बाद पकड़ा आरोपी
लखनऊ। शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी दुबई में पकड़ा गया। राशिद नसीम और उसकी कंपनियों के खिलाफ पुलिस करीब 554 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। आरोप है कि निवेश के नाम पर लोगों से 800 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई। लुभावने रिटर्न का वादा कर लोगों से पैसा वसूला गया और फिर 2019 में राशिद नसीम देश छोड़कर दुबई फरार हो गया था। ईडी-ईओडब्ल्यू के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर दुबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से निवेशकों को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के बाद ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, राशिद नसीम पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। शाइन सिटी ग्रुप पर रियल एस्टेट और निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों से धन जुटाने और बाद में रकम हड़पने के गंभीर आरोप लगे थे।जांच एजेंसियों ने आरोपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराध के मामलों में केस दर्ज किया था। ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त जांच में कई संपत्तियों को चिन्हित कर जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है।सूत्रों के अनुसार, दुबई में उसकी लोकेशन ट्रैक किए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। अब भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव