जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के 5 लोग घायल
छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल प्रमोद कुमार अहिरवार निवासी गढ़ीमलहरा ने बताया कि बीती 23 अक्टूबर को उसकी मां के साथ मारपीट की गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। इसके बाद विगत रोज मां को अस्पताल से छुट्टी कराकर घर ले गए। रविवार की सुबह आरोपी राजू अहिरवार, मन्नीबाई अहिरवार, मनीराम अहिरवार, बैजनाथ अहिरवार, साक्षी अहिरवार, ओमी अहिरवार ने लाठी-फरसा लेकिन आए और प्रमोद अहिरवार, मोहन अहिरवार, पानाबाई अहिरवार, राखी अहिरवार, किशना अहिरवार की मारपीट की कर दी जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रमोद ने बताया कि मनीराम बगैरह से उनका पुराना जमीनी विवाद है जिसके चलते आरोपियों द्वारा मारपीट की गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला