शादी में शामिल होने आया आरोपी को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोहन नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भाई की शादी में शामिल होने दुर्ग पहुंचा था। पुलिस सूचना पाते ही शादी के मंडप में पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई।पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भाई के शादी कार्यक्रम में पहुंचा था। तभी पुलिस को आरोपी की मुखबिर से सूचना मिली। जहां हल्दी के रस्म के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पिछले 6 सालों से आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। जिस वक्त पुलिस आरोपी को पकड़ कर अपने साथ थाना लेकर आई। उसे दौरान भी उसके शरीर में हल्दी लगा हुआ था। दरअसल, दुर्ग पुलिस इन दिनों फरार वारंटी की तलाश में जुटी हुई है।इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना मोहन नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई हत्या के आरोपी दिनेश चौरे पिता प्रेमदास चौरे उम्र 29 साल निवासी ओम नगर उरला न्यायालय में पेशी हुई। उपस्थित न होकर लगातार फरार था। आरोपी का न्यायालय से वारंट जारी हुआ है। जिस संबंध में आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी। जो कि उक्त आरोपी अपने भाई की शादी में ओम नगर आया है।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम रवाना कि। आरोपी को शादी कार्यक्रम से पकड़कर थाना लाया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार