औचक निरीक्षण में शिक्षक बन पढ़ाने में जुटे बीईओ
बक्सवाहा। स्कूलों में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के प्रयास को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने शासकीय माध्यमिक शाला कुडाजनी का औचक निरीक्षण किया जहां विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया अध्यापक की भूमिका में नजर आए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गणित और अंग्रेजी का पाठ पढ़ाने के साथ ही एमडीएम के खाना के बारे में बच्चों को जानकारी दी कि मीनू के हिसाब से खाना दिया जाना है। उन्होंने स्कूलों को साफ सुथरा रखने और एमडीएम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश मौजूद शिक्षक को दिया।
इसके बाद स्कूल चलो अभियान को गति प्रदान करने के क्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खेजरा पहुंचे। वहां उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के साथ व्यवस्थाओं और पढ़ाई को भी परखा, और विद्यालय की डैमेज बिल्डिंग को भी देखा साथ ही उन्होंने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को सख्त हिदायत दी कि बच्चों की पढ़ाई और समय से विद्यालय आने जाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। श्री चौरसिया ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हमे बेहतर नतीजे सामने लाना है यह तभी संभव है जब हम सब एक जैसी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने बताया कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की शिकायते मिल रही थी जिसके चलते कुडाजनी और खेजरा स्कूल का निरीक्षण किया गया है। कुडाजनी स्कूल मे एक ही शिक्षक पदस्थ था जिनकी जगह पर एक मैडम को अटैच किया गया है। स्कूल की छत से पानी टपक रहा है इसकी जानकारी विभाग को उच्च स्तर पर दी जाएगी।
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद