मैच के दौरान भारत के एक खिलाड़ी ने कही दिल जीत लेनी वाली बात
2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. कंगारुओं ने खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम को 79 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही भारत का छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया.
पिछले 8 महीनों में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराया है. इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भी कंगारुओं ने भारत को हराया था. वहीं पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत को शिकस्त दी थी. ऐसे में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ा है.
टीम इंडिया हारी, लेकिन इस खिलाड़ी ने जीता दिल
दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में रविवार को खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद भारत को 254 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम पूरे 50 ओवर तक नहीं खेल पाई और 174 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस बीच मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में भारत के नमन तिवारी साथी बल्लेबाज मुरुगन अभिषेक से कह रहे हैं कि याद रख, हारेंगे पर सीख के जाएंगे. नमन की इस बात को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. नमन और मुरुगन की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मैच का लेखा-जोखा
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. हालांकि, अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल का यह सर्वाधिक स्कोर था. इसके जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
8 महीनों में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का सपना
ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम ने पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को हराकर उसका आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार बढ़ा दिया था. अब उसकी जूनियर टीम ने पिछली बार के चैंपियन भारत को छठी बार अंडर-19 विश्व कप नहीं जीतने दिया. वहीं पिछले ही साल ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शिकस्त दी थी.
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान