दिवारी नृत्य के दौरान हुई मारपीट
छतरपुर। शुक्रवार की रात 11 बजे जुझारनगर थाना अंतर्गत एक गांव में दीपावली पर्व पर दिवारी नृत्य कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के 36 लोगों ने दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के 16 लोगों की बेरहमी से लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इस मारपीट के दौरान लोगों ने छत पर चढ़कर मारपीट के वीडियो बनाये। घायलों को बारीगढ़ अस्पताल और छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 11 बजे ग्राम ज्योराहा में दीपावली के पर्व पर गांव में दिवाली नृत्य का कार्यक्रम किया जा रहा था तभी राय परिवार और ठाकुर परिवार के लोगों के बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। ठाकुर परिवार के 36 लोग एक राय होकर लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आए और राय परिवार के महिला पुरुष सहित अन्य लोगों की गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की जिसमें राय परिवार के 16 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 लोगों को बारीगढ़ अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया। वहीं एक महिला रानी राय, राजू, आसाराम, भूरी, शिवदान, सोनू राय सहित 7 लोगों को गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिनका इलाज चल रहा है।
मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मारपीट की घटना के समय कुछ लोगों ने छत से वीडियो बना लिए जिसमें आरोपी राय परिवार के साथ लाठी डंडे से मारपीट और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। जुझारनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल