सेन समाज का दशहरा मिलन संपन्न
छतरपुर। जिला सेन समाज की तत्वाधान में दशहरा मिलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी दशरथ सेन दादा ईशानगर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता से समाज के हेमराज वर्मा ने की,साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर बीएल वर्मा, मोहन वर्मा, किशोरीलाल सेन, दयाराम सेन, लल्लू लाल सेन, कामता सेन, राजेंद्र सेन पत्रकार, बाबूलाल सेन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना लाल सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय शहनाई गार्डन में सेन समाज के दशहरा मिलन का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी दशरथ सेन ईशानगर वालों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को शिक्षा और आर्थिक दृष्टि से मजबूत होने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहा कि समाज की एकता के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जाएंगे ताकि समाज संगठित हो और मजबूती के साथ कम करें। विशिष्ट अतिथि बीएल वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार के लिए रूपरेखा तैयार हो कर क्रियान्वयन होना चाहिए। महासचिव राजेंद्र सेन ने स्वागत भाषण दिया एवं दिलीप सेन द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। दशहरा मिलन का समापन स्व.नारायण सेन पेंटर, स्व. झलकन सेन, स्व. रमेश वर्मा, स्व. श्रीमती सावित्री देवी, स्व. श्रीमती स्वाति सेन सहित समाज की अन्य दिवंगत आत्माओं को दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया।
इस अवसर पर जगदीश सेन ईशानगर, पुरुषोत्तम सेन, रामजीवन सेन, मन्नालाल सेन, संजय सेन, नरेंद्र सेन, महेंद्र सेन, रामस्वरूप सेन, अशोक कुमार सेन, राकेश कुमार सेन, दयाराम सेन, उमेश सेन, अन्नू सेन, रामस्वरूप सेन, चंद्रभान वर्मा मोहित सेन, नितिन समारी, हरिदास सेन, द्वारका प्रसाद सेन सुरेश चंद्र वर्मा, आनंद प्रकाश सेन, रामाधीन सेन, राजकुमार सेन, कालीचरण सेन, गोविंद सेन, रवि सेन सहित भारी संख्या में सजातीय बंधु उपस्थित रहे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला