सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, दो घायल
छतरपुर। बीते रोज चंदला थाना क्षेत्र में सवारियां बैठाकर जा रहा एक ई-रिक्शा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिससे दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां से एक घायल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंदला निवासी युवक अपने ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर ग्राम सिद्धपुर से चंदला की ओर जा रहा था तभी बूढ़ेपुरवा के समीप उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चंदला निवासी सोहेल खान और रामचरण अहिरवार बुरी तरज घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल चंदला के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद रामचरण को जिला अस्पताल रेफर किया है। चंदला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ. राहुल अहिरवार ने बताया कि रामचरण को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिस कारण से आगे के इलाज हेतु उसे रेफर किया गया है। दूसरे घायल सोहेल खान का चंदला में ही इलाज जारी है।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश