मजबूत और घने बालों के लिए खाएं ये फूड्स
नई दिल्ली। Foods for hair: मजबूत और घने बालों की चाह किसे नहीं होती। सभी चाहते हैं कि उनके बाल हेल्दी और खूबसूरत दिखें। बालों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें, जिनसे बालों को जरूरी पोषण मिल सके। पोषण की कमी की वजह से बाल टूटने और झड़ने की समस्या हो सकती है। साथ ही, बालों की नेचुरल शाइन भी खत्म हो सकती है। बालों से जुड़ी समस्याओं को बचाव के लिए, हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों के लिए काफी जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व और वे किन फूड्स से मिल सकते हैं।
बायोटिन (Biotin)
बायोटिन बालों के लिए एक अहम पोषक तत्व है। यह विटामिन-बी का एक प्रकार होता है, जिसकी कमी की वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। यह बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी दूर करने के लिए डाइट में बादाम, टूना, साल्मन, शकरकंद आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विटामिन-ई (Vitamin-E)
बालों के पोषण और ग्रोथ के लिए विटामिन-ई काफी जरूरी होता है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो सन डैमेज से बालों को बचाता है। इसकी कमी की वजह से बाल झड़ने और रूखे होने की समस्या हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन-ई से भरपूर फूड्स, जैसे- पालक, बादाम, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल आदि को शामिल करें।
ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid)
ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों और स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है। इसकी कमी की वजह से बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। साथ ही, स्कैल्प भी ड्राई हो सकती है, जिस कारण डैंड्रफ या स्कैल्प इन्फेक्शन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में अखरोट, एवोकाडो, बादाम और फैटी फिश, जैसे- टूना, साल्मन आदि को शामिल करें।
जिंक (Zinc)
बालों को हेल्दी रखने के लिए जिंक काफी जरूरी होता है। जिंक की कमी की वजह से बालों में फ्रिजिनेस और ड्राईनेस हो सकती है। यह हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी रखता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। इसलिए अपनी डाइट में नट्स, बीन्स, मीट, अंडे, सीड्स आदि को शामिल करें।
सेलेनियम (Selenium)
सेलेनियम बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह बाल झड़ने, डैंड्रफ और बाल टूटने की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी है। नट्स, अंडे, चिकन, शेलफिश, बीन्स आदि सेलेनियम से भरपूर फूड्स होते हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा