जिले के शैक्षणिक संस्थानों, बाजार परिसर में सुरक्षा हेतु महिला सहित पुलिस बल तैनात
छतरपुर। जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान तथा आवागमन हेतु मार्गों में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल तैनात है। थाना मोबाइल, निर्भया मोबाइल, सीसीटीवी कंट्रोल मोबाइल निरंतर भ्रमण पर हैं। साथ ही स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, मोहल्लों एवं वाह्य रहवासी कॉलोनी में जाकर महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं, बालक बालिकाओं से वार्ता कर स्थिति जानी जा रही है, उनके सुरक्षा अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों, गुड टच-बैड टच एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरुक किया जा रहा है। आवश्यकता पडऩे पर हेल्पलाइन नंबर डायल 100, पुलिस कंट्रोल रूम 7049101021 या निर्भया मोबाइल पुलिस 1090 को सूचित करें, जिससे निर्भया मोबाइल एवं डायल हंड्रेड तत्काल पहुंचकर सुरक्षा देगी। छतरपुर पुलिस द्वारा जारी किए गए नारी सशक्ति कार्ड ( महिला पुलिस थाना, कंट्रोल रूम, निर्भया मोबाइल, पुलिस अधीक्षक के संपर्क नंबर अंकित हैं, साथ ही संबंधित पुलिस कार्यालय एवं अधिकारियों के नंबर स्कैनिंग करने पर प्रदर्शित होते हैं) वितरण किया जा रहा है, पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी साझा किया जा रहे हैं। छतरपुर नगर के साथ-साथ जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस भ्रमण पर है। मार्गो में थाना मोबाइल निरंतर भ्रमण पर है। स्कूल, कॉलेज के आसपास तथा मार्ग में संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अनावश्यक खड़े या एकत्र पाए जाने वाले लोगों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है एवं आइंदा से अनावश्यक खड़े या एकत्र पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत जनजागरूक किया जा रहा है, इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कमी लाने एवं लड़के/लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढिवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुये महिलाओं के विकास एवं सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला