छतरपुर में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती
कुशवाहा समाज ने निकाली शोभायात्रा, हुआ मंचीय कार्यक्रम
छतरपुर। चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में छतरपुर में कुशवाहा समाज द्वारा शनिवार को भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुट होकर सम्राट अशोक के विचारों और उनकी विरासत को याद करते हुए सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
समाज के पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सरानी दरवाजा स्थित लवकुश मंदिर से हुई, जहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोटे के महावीर मंदिर पहुँची। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने हाथों में सम्राट अशोक के विचारों से जुड़े बैनर और झंडे लेकर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने बताया कि शोभायात्रा के पश्चात मोटे के महावीर मंदिर के अटल सभागार में मंचीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके द्वारा समाज में लाए गए परिवर्तन, अहिंसा के सिद्धांतों और शासन प्रणाली पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अतिथियों ने कुशवाहा समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक चेतना पर बल देते हुए समाज को संगठित रहने और आगे बढऩे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सम्राट अशोक के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने