नवागत एसपी रजत सकलेचा ने ली पहली क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सोमवार 11 मई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में जिले की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की समग्र कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न लंबित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सभी थानों के गंभीर अपराध, महिला संबंधी अपराध, मर्ग प्रकरण, एससी/एसटी मामले, शिकायतों के निराकरण और सीसीटीएनएस फीडिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। लंबित अपराधों की स्थिति और उनके लंबित रहने के कारणों पर विस्तार से विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही माननीय न्यायालय के विभिन्न कार्यवाहियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में गंभीर अपराधों, लघु अधिनियम प्रकरणों और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की भी समीक्षा की गई। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की जांच करते हुए पुलिस अधिकारियों को दुर्घटना पीडि़तों के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसामान्य के साथ सकारात्मक भाषा और व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करने पर भी जोर दिया गया।
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़, थिरुमावलवन ने विजय की कार्यशैली पर सवाल उठाए
अवैध खनिज परिवहन के मामले में 2 हाईवा समेत 6 वाहन जब्त
इजराइल पर बड़ा आरोप, इराक में गुप्त सैन्य अड्डा बनाने की खबर