रोजगार सहायक ने दी राशन कार्ड निरस्त कर टैक्स लगाने की धमकी
छतरपुर। जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नदगांय कला के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत की है। पीडि़त ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने सड़क की मांग को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर रोजगार सहायक ने उसे धमकी दी है।
नदगांय कला निवासी विनोद कुशवाहा ने बताया कि उसके मोहल्ले में सड़क न होने के कारण लोग परेशान हैं। पूर्व में मोहल्ले के लोगों ने सरपंच बलराम यादव और रोजगार सहायक बालकिशन प्रजापति से सड़क बनवाने की मांग की थी, जिस पर उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। परेशान होकर मोहल्ले के लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी, जिसके बाद रोजगार सहायक के पास वरिष्ठ अधिकारियों का फोन आया। इसी बात से नाराज रोजगार सहायक बालकिशन प्रजापति ने बीते रोज विनोद को फोन लगाया और शिकायत वापिस न लेने पर राशन कार्ड निरस्त कर भवन टैक्स वसूलने की धमकी दे डाली। रोजगार सहायक द्वारा दी गई धमकी का ऑडियो भी पीडि़त के पास है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर विनोद सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह