अभियान चलाकर हटाया गया वन परिक्षेत्र का अतिक्रमण
छतरपुर। वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की भूमि पर ग्रामीणों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी जिसे जेसीबी की मदद से सख्ती से हटाया गया। साथ ही वन संरक्षण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। वहीं वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाकर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया।
मुख्य वन संरक्षक संजीव झा एवं वन मण्डलाधिकारी पुनीत सोनकर के निर्देशन में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान अंतर्गत मोहन्द्रा एवं पवई क्षेत्र की वन भूमि में ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर समझाइश दी गई। वहीं कुछ स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा बाड़ लगाकर वन भूमि पर कब्जा किया गया था जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में हटाए गए अतिक्रमण के स्थान पर कंटूर ट्रेंच बनाए गए एवं कटीले बबलू के बीज की बुवाई की गई। यह अभियान रैपुरा रेंजर राजित द्विवेदी के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें मोहन्द्रा एवं पवई वन परिक्षेत्र का स्टाफ भी मौजूद रहा। ज्ञात हो कि मानसून सीजन में ग्रामीणों ने शासकीय वन भूमियों पर अतिक्रमण कर फसलों की बुवाई की जाती है जिसे टीम द्वारा दल बल के साथ जेसीबी से फसलों को नष्ट कर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया साथ ही ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि वे शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। वहीं वन विभाग एवं ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। उक्त अतिक्रमण रोकथाम अभियान संपूर्ण छतरपुर वृत्त में चलाया जा रहा है।
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव