समय पर उपचार से खत्म होता है कुष्ठ रोग: डॉ. धीरेंद्र गुप्ता
गढ़ीमलहरा। बीते रोज कुष्ठ रोग दिवस के मौके पर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को कुष्ठ रोक के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ धीरेंद्र गुप्ता ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर कहा कि यदि समय पर इसका उपचार कराया जाए तो रोगी पूरी तरह से ठीक हो सकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष नीता-मनोज अहिरवार रहीं। इसके अलावा एसएमओ डॉ आनंद चौरसिया, डॉ साकेत चौरसिया, अरुणा महतों की विशेष उपस्थिति रही।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कुष्ठ रोगी से घृणा न करें, यह एक आम बीमारी है जिसे समय पर इलाज करवाकर पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी जांच और दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। वहीं लेप्रा सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर ऋषभ जडिय़ा ने बताया कि कुष्ठ रोगियों को एमसीआर की चप्पल एवं जूतों का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इस प्रकार की फुटवियर में किसी भी प्रकार की सिलाई अथवा कील का प्रयोग नहीं होता और प्रभावित अंग को नुकसान नहीं होता। जिला कुष्ठ कार्यालय के जगदीश अवस्थी ने नि:शुल्क किट के बारे में जानकारी देकर बताया कि किट में पट्टी, मलहम, दवा के अलावा प्रभावित अंग को सुरक्षित रखने के लिए टब और साबुन आदि सामग्री दी दी जा रही है। दिन में दो बार तेल-पानी से आवश्यक उपचार करने पर रोगी जल्द स्वस्थ होते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एनएमए एसके मिश्रा ने किया। इस मौके पर एमपीएस नरेंद्र चौरसिया, आरएस यादव, हरपालपुर के एनएम आरके सिंह परिहार, गर्रोली से राजेंद्र सिंह राजपूत, कुर्राहा से एसके मिश्रा, गुलगंज के आरके शर्मा, लेप्रो समिति फील्ड कोऑर्डिनेटर सुमित चौरसिया एवं राजेश प्रजापति के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप