ईद के त्योहार पर बढ़ाए खाने का मज़ा
Veg Korma Kaise Banaye: ईद का त्योहार स्वाद और मेहमाननवाजी का होता है। इस खास मौके पर अगर आप कुछ अलग और लाजवाब बनाना चाहते हैं, तो लाल मिर्च कोरमा एक बेहतरीन विकल्प है। इसका मसालेदार और रिच स्वाद हर किसी को पसंद आएगा और आपकी दावत की शान बढ़ा देगा। अगर आप इस ईद कुछ नया और खास बनाना चाहते हैं, तो लाल मिर्च कोरमा जरूर ट्राई करें। इसका तीखा और रिच स्वाद आपके मेहमानों को बेहद पसंद आएगा और आपकी दावत को बना देगा यादगार।
कोरमा बनाने के लिए सामग्री
कटी हुई सब्जियां जैसे आलू, मटर, गाजर, बीन्स, गोभी
- 6-8 साबुत लाल मिर्च
- 1 कप दही
- 2 प्याज (बारीक कटे हुए)
- 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2-3 तेज पत्ता
- 4 लौंग, 2 इलायची
- आधा टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 3 टेबलस्पून तेल या घी
कोरमा बनाने की विधि
स्टेप 1: कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले लाल मिर्च तैयार करें। इसके लिए सूखी लाल मिर्च को 10 मिनट गर्म पानी में भिगो दें। फिर पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें
स्टेप 2: अब मसाला तैयार करें। कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें। उसमें खड़े मसाले जैसे तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालें। फिर बारीज कटा प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
स्टेप 3: अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। अब इसमें सभी सब्जियां डालकर अच्छी तरह भूनें।
स्टेप 4: फिर कोरमा बेस तैयार करें। इसके लिए कढ़ाई में दही, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च का पेस्ट डालें। धीमी आंच पर 10-15 मिनट पकाएं।
स्टेप 5: इसे ढककर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें।
ऊपर से कस्तूरी मेथी या हरा धनिया डालकर सर्व कर सकते हैं। गरमा-गरम कोरमा को नान, रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
खास टिप्स
- ज्यादा तीखा नहीं चाहते हैं तो लाल मिर्च की मात्रा कम करें। या कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं। इससे रंग आता है, तीखापन नहीं।
- दही को फटने से बचाने के लिए पहले फेंट लें।
- घी में बनाने से स्वाद और रिच हो जाएगा।
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक
हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद
सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
5.10 अरब रुपये के हर्जाने की मांग से Vedanta की बढ़ी मुश्किलें
एमपी विधानसभा में UCC बिल पारित, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी