चिकित्सीय मूल्यांकन उपरांत वितरित किए गए उपकरण
बक्सवाहा। सोमवार को जनपद शिक्षा केंद्र बक्सवाहा के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिन्हित 20 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशन में एएलआईएमसीओ जबलपुर की टीम द्वारा बच्चों को ब्रेल किट, रोलेटर, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, सुगम्य केन, टीएलएम किट, कैलीपर्स और हियरिंग एड प्रदान किए गए। वितरण में 2 ब्रेल किट, 5 रोलेटर, 4 व्हीलचेयर, 1 ट्राईसाइकिल, 7 टीएलएम किट, 2 सुगम्य केन, 2 कैलीपर्स, 2 हियरिंग एड व 1 एल्बो कैच शामिल रहे।
शिविर की अध्यक्षता बीआरसी चंद्र विजय देव सिंह बुंदेला ने की, जबकि संचालन एमआरसी गोपालेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर बीएसी राकेश तिवारी, मनोज शर्मा, धीरज खरे, सुधीर विश्वकर्मा, कमलेश कुशवाहा, संतोष बाल्मीकि, केपी नायक, रामबिहारी, मंगलेश रावत एवं दिनेश जैन सहित एएलआईएमसीओ टीम से गौरव कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, पिंकी चौहान तथा जिला शिक्षा केंद्र से दान बहादुर पटेल उपस्थित रहे। अंत में एमआरसी गोपालेंद्र सिंह ने सभी अभिभावकों, दिव्यांग बच्चों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें