उत्कृष्ट बालक छात्रावास बकस्वाहा में मनी गांधी जयंती
बकस्वाहा। जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक डॉ. प्रियंका राय के निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास बकस्वाहा में 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती मनाई गयी। जयंती पर महात्मा गांधी जी के जीवन से जुड़ी घटनाओंं एवं देश के प्रति उनके योगदान से छात्रों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी तहसीलदार बकस्वाहा भरत पाण्डे के साथ बीएमओ डॉ. सत्यम असाटी द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बच्चों के साथ गांधी जी के जीवन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही छात्रों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। तहसीलदार द्वारा छात्रावास के भोजन व्यवस्था की जांच की गयी एवं छात्रावास के कमरों का अवलोकन किया गया। तहसीलदार सहित उपस्थितजनों ने छात्रों के साथ भोजन कर छात्रावास की व्यवस्थाओं की सराहना की। छात्रावास अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने समस्त स्टाफ सहित तहसीलदार एवं बीएमओ का आभार व्यक्त किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला