आबकारी टीम ने की अवैध शराब के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रहीं है। गुरुवार को बिजावर एवं क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजरपुर, भरगावा में आबकारी टीम द्वारा दबिश देकर कार्यवाही की गई है। आबकारी अधिकारी डॉ. बी.आर. वैद्य ने बताया कि आबकारी वृत्त बिजावर स्थित कच्ची मदिरा निर्माण के अवैध डेरा पर कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 4 हजार कि.ग्रा. महुआ लाहन और मदिरा निर्माण की भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 08 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जिसमें तीन शराब बनाने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 78 लीटर हाथ भट्टी मदिरा को जब्त किया गया। जब्त की गई सम्पूर्ण सामग्री कि कीमत 4 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला