पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की मौत
बरेली । बरेली में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। आसपास के 8 मकानों में नुकसान हुआ है। 5 मकान गिर गए, 3 में दरारें आ गई हैं। 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका करीब 2 किमी दूर तक सुनाई दिया है। यह घटना बरेली से 85 किमी दूर सिरौली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। यहां एक मकान में बिना लाइसेंस पटाखे बनाए जा रहे थे। तभी अचानक धमाका हुआ। गांव वालों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस भी मौके पर है। पुलिस का कहना है कि अभी तक तबस्सुम और रुखसाना के शव निकाले गए हैं। दोनों की मौत हो चुकी है। वहीं एक अन्य की हालत बेहद नाजुक है। कल्याणपुर गांव में मस्जिद के सामने एक मकान में यह विस्फोट हुआ है। जिसमें सामने के 2 मकान ढह गए, वहीं आसपास के कई मकानों में दरार आ गईं। सिरौली के अलावा आंवला से पुलिस टीम भेजी गई है।
किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं, निष्पक्ष जांच जरूरी – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
मुंबईकरों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: वर्षा गायकवाड़ ने सरकार पर साधा निशाना
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि