फडणवीस कैबिनेट का विस्तार आज
मुंबई । महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार की कैबिनेट का विस्तार 15 दिसंबर को होगा। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा। इसमें 30 से 32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत ज्यादा से ज्यादा 43 सदस्य हो सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है। जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं। संभावित मंत्रियों को शपथ के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस खुद फोन करेंगे। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कैबिनेट फाइनल करने के लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग चर्चा की। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने अपने मंत्रियों की लिस्ट मुख्यमंत्री फडणवीस को दे दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
बजट 2026-27: पीएम आवास योजना पर सरकार मेहरबान
अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप, डीन ने मांगा जवाब
23,882 करोड़ का प्रावधान, महिला सशक्तिकरण को मिली ताकत
युवाओं को रोजगार का मौका, शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ