मुआवजा राशि को लेकर किसान परिवार बैठे धरने पर
छतरपुर। राजनगर अनुभाग अंतर्गत आने वाले बसारी हल्का क्षेत्र के ग्राम टुरया के रहने वाले 14 किसान परिवार बीते रोज से मुख्यालय पर जिला पंचायत के सामने मेला ग्राउण्ड में धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि फोरलेन में उनकी जमीन अधिग्रहीत कर ली गई लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों परिवारों ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जाती वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे।
ग्राम टुरया निवासी किसान कैलाश अहिरवार ने बताया कि झांसी-खजुराहो फोरलेन में 14 किसान परिवारों की जमीन शासन द्वारा अधिग्रहीत की गई लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 14 परिवार सभी अलग-अलग हैं और उनकी जमीनें भी अलग-अलग थीं लेकिन प्रशासन द्वारा उनका मुआवजा एक साथ बना दिया गया था जिस कारण हमने विरोध किया था कि सभी का मुआवजा अलग-अलग दिया जाए। उन्होंने बताया कि कलेक्टर से लेकर एसडीएम, तहसीलदार सभी जगह आवेदन दे चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाता वे अब धरना खत्म नहीं करेंगे। वे अपने छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं के साथ यहीं धरने पर बैठे रहेंगे।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह