खाद के लिए किसानों की नींद हराम, रात में किया कलेक्टर बंगला पहुंचे किसान
छतरपुर। रबी फसल की बुवाई के लिए किसानों को रसायनिक खाद की आवश्यकता है लेकिन खाद नहीं मिल रही। खाद न मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। एक-एक बोरी खाद पाने के लिए किसान रतजगा कर रहे हैं। बीती रात किसानों ने कलेक्टर बंगला के बाहर प्रदर्शन किया। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सुबह से खाद वितरण का कार्य कराया गया।
जानकारी के मुताबिक रसायनिक खाद के लिए किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी जब किसानों को खाद नसीब नहीं हुई तो वे रात में कलेक्टर बंगला पहुंच गए। किसानों ने गोदाम प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह पर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। किसानों में कुछ छात्र भी शामिल नजर आए जो अपनी पढ़ाई छोड़कर परिवार का सहयोग करने खाद लेने की लाइन में लग गए। कलेक्टर बंगला प्रदर्शन करने की खबर मिलते ही तहसीलदार संदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुबह से खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया तब किसान माने। सुबह 8 बजे से पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में खाद वितरण का कार्य किया गया।
टोकन के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा खाद
जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य स्थानों में भी खाद की समस्या सामने आयी है। रबी की बुवाई के कारण किसान रसायनिक खाद पर फोकस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टोकन वितरण के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि यहां महिला किसान भी डबल लॉक गोदाम में खाद लेने पहुंच गए थे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें खाद नहीं मिला तो वे मजबूरन चक्काजाम करेंगे।
इनका कहना-
सोमवार को मुख्यालय पर लगभग 500 किसानों को खाद वितरित की गई थी जिन किसानों को खाद नहीं मिल पायी उन्हें मंगलवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में खाद वितरित की गई। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
पार्थ जैसवाल, कलेक्टर, छतरपुर
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक