खरीदी केन्द्रों पर उपज लेकर पहुंचने लगे किसान
छतरपुर। जिले में के गेहूं खरीदी केन्द्रों पर पिछले 15 दिनों से सन्नाटा पड़ा था लेकिन अब केन्द्रों पर किसानों का पहुंचना शुरु हो गया है। पिछले 15 दिनों में जिले के विभिन्न केन्द्रों पर मात्र 44 किसानों ने उपज का विक्रय किया है किंतु सोमवार से केन्द्रों पर किसान पहुंचना शुरु हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में गत 29 मार्च से खरीदी केन्द्र पर खरीद का कार्य शुरु हो गया था, जो कि 15 मई तक चलेगा।
छतरपुर की कृषि उपज मंडी में बनाए गए खरीदी केन्द्र के प्रभारी अस्सू रिछारिया ने बताया कि केन्द्र पर किसानों को किसी तरह की समस्या न हो इसके समस्त इंतजाम किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसान कम संख्या में आ रहे थे लेकिन अब किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। जिन किसानों ने उपज विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए थे वे निर्धारित दिनांक पर अपनी उपज लेकर केन्द्र पर पहुंचने लगे हैं। इसी केन्द्र पर उपज विक्रय करने पहुंचे ग्राम वनगांय के किसान दिनेश कुमार नायक ने केन्द्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्रों पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपए निर्धारित किया गया है और इसके साथ ही 125 रुपए का बोनस मिल रहा है। इस तरह से उनकी उपज का भुगतान 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगा। उक्त दरों पर गेहूं का विक्रय होने से किसानों में संतोष नजर आ रहा है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा