पिता का आरोप: दबंगों ने उसके पुत्र की मारपीट कर फांसी पर लटकाया
छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में एक युवक के पिता ने गांव के ही दबंगों पर उसके पुत्र के साथ मारपीट कर फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सटई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरिया निवासी रामदीन यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसके पुत्र छोटू उर्फ सोनू यादव उम्र 19 वर्ष की गांव के ही 8 लोगों द्वारा झमटुली में मारपीट की गई। इसके बाद शाम के समय उन्हीं लोगों द्वारा उसके पुत्र सोनू की फिर मारपीट की गई और उसे लेकर चले गए। रामदीन ने बताया कि वे और परिवार के लोग पुत्र को ढूंढ़ा तो खेत पर लगे पेड़ से उसके पुत्र का शव लटकता मिला। इसके बाद उन्होंने सटई थाने को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा बनाते हुए मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया जहां डॉक्टर द्वारा युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इनका कहना है
शव का पंचनामा भरकर जाँच में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आयेंगे के आधार पर जांच उपरांत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
दीपक यादव, थाना प्रभारी सटई
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला