विश्वविद्यालय में छात्राओं को परेशान कर रहे असामाजिक तत्व
छतरपुर। पिछले कुछ दिनों से महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में असमाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं को परेशान किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते सोमवार को छात्र नेता सत्येन्द्र शर्मा ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर बिना आईडी कार्ड वाले युवाओं का प्रवेश निषेध करने की मांग की है। ज्ञापन पर कार्रवाई न होने की स्थिति में सत्येन्द्र द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
सैकड़ों छात्राओं के साथ ज्ञापन सौंपने पहुंचे छात्र नेता सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के गेट पर प्रवेश करने वालों के आईडी कार्ड की जांच न होने के कारण असमाजिक तत्व विश्वविद्यालय में पहुंच रहे हैं, जिनके द्वारा छात्राओं को परेशान किया जाता है। इसके साथ ही आए दिन विश्वविद्यालय में लड़ाई-झगड़े भी हो रहे हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीण अंचलों से आने वाली छात्राओं को विश्वविद्यालय आने में भय लग रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन से प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह