भारत में मलेरिया उन्मूलन परियोजना का अंतिम चरण आज से शुरू
देश के 12 राज्यों को मलेरिया मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार मच्छरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने जा रही है। इसका आगाज विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) को किया जाएगा। सरकार को इस अभियान के लिए ग्लोबल फंड के जरिये 541 करोड़ की निधि मिली है। यह अभियान अप्रैल 2024 से मार्च 2027 तक राष्ट्रीय केंद्र वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (एनसीवीबीडीसी) की निगरानी में चलाया जाएगा।मलेरिया उन्मूलन परियोजना का तीसरा और अंतिम चरण दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में शुरू किया जाएगा।
टीके का अब भी इंतजार
दरअसल, प्लाज्मोडियम परजीवी के कारण होने वाला मलेरिया रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। डॉक्टरों का मानना है कि मलेरिया संक्रमण मरीज के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करता है। बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द एवं थकान जैसे लक्षण महसूस होते हैं। अभी तक मलेरिया का टीका नहीं आया है जबकि 100 साल से भी ज्यादा पुराना संक्रामक रोग माना जाता है। हाल ही में आरटीएस नामक एक टीका आया है, जिसे डब्ल्यूएचओ से अनुमति मिलना बाकी है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक कंपनी टीका खोज में लगी हुई हैं।
साल के अंत तक 28 राज्यों को मिल सकती है मुक्ति
अभी तक देश के 22 राज्यों में मलेरिया संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पुडुचेरी और लक्षद्वीप में बीते साल भर से भी अधिक समय से नया मामला सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक करीब 28 राज्यों को मच्छर जनित रोग मलेरिया से मुक्त होने की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जब किसी संक्रामक बीमारी से मुक्ति की घोषणा की जाती है तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार, प्रति एक लाख की आबादी पर कुल मामलों की गणना की जाती है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी जिले में प्रति एक लाख की आबादी पर मलेरिया के औसत मामले एक या उससे कम है तो उसे रोग मुक्त की श्रेणी में माना जाएगा।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे