पैथालॉजी में लगी आग, लाखों का सामान जला
छतरपुर। गुरूवार की सुबह शहर के फब्बारा चौक के समीप मौजूद एक पैथालॉजी सेंटर में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। बताया गया है कि फब्बारा चौक के पास पंजाब होटल के ऊपर द्वितीय तल पर मौजूद स्नेहा पैथालॉजी में सुबह करीब 7 बजे आग लग गई थी। आसपास के लोगों ने धुआं देखा तो पैथालॉजी संचालक दिलीप तिवारी को सूचना दी। जब तक दिलीप मौके पर पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। नगर पालिका की दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा 10 से 15 लाख का सामान खाक में तब्दील हो चुका था। दिलीप तिवारी के पिता प्रेम तिवारी ने बताया कि बुधवार की शाम को वह रोज की तरह पैथालॉजी बंद करके घर गए थे। सुबह के वक्त आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना उन्हें दी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें