झोपड़े में लगी आग, जानवरों सहित सामान जला
हरपालपुर। नगर के कपास मिल के पास रहने वाले एक व्यक्ति के झोपड़े में आग लगने से उसके घर में रखा भूसा सहित अन्य सामान जल गया साथ ही झोपड़े में बंधी भैसें और बकरियां भी आग की चपेट में आई हैं।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 1 कपास मिल दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले संतोष कुशवाहा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से उसकी जानवरों की झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से उसका लगभग एक से डेढ़ लाख रूपए का नुकसान हुआ है। झोपड़ी में रखा सारा भूसा जलकर राख हो गया। वहीं झोपड़े में बंधी भैसें और बकरियां भी आग की चपेट में आयी हैं। संतोष ने बताया कि आग की खबर जैसे ही उसे लगी मोहल्लेवालों की मदद से आग बुझायी गई लेकिन जब तक आग बुझती तब तक झोपड़े में रखा सारा सामान एवं मवेशी आग की चपेट में आ गए। संतोष ने बताया कि वह दूध बेंचकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और अब उसके सामने भरण-पोषण की दिक्कत खड़ी हो गई है। उसने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला