दीपावली पर्व पर आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
रोशनी के त्यौहार दिवाली में हुई भगवान गणेश और महालक्ष्मी की पूजा
छतरपुर। शायद ही कोई इस संसार में ऐसा व्यक्ति होगा जिसे लक्ष्मी की चाह नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति सांसारिक जीवन जी रहा है तो वह लक्ष्मी की कामना अवश्य करता है। हालांकि संत, महात्मा माया से परे होते हैं लेकिन गृहस्थ जीवन और विलासिता के जीवन की कामना करने वाला देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करने का भरसक प्रयास करता है। धन की देवी लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर दीपावली में उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया गया। लोगों ने अपने घरों की सफाई करते हुए आधुनिक बल्बों से अपने घर को रोशन किया। दीपावली में पटाखे छोड़ने का भी चलन है। देर रात तक पटाखों से आसमान जगमगाता रहा।
योगा स्टार परिवार ने घुमक्कड़ बस्तियों में मनाई दीपावली
सागर रोड स्थित छात्रावास के पीछे घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ बस्तियों में रहने वाले परिवारों के बीच योगा स्टार परिवार ने दीपावली का पर्व मनाया। योगा स्टार परिवार ने यहां रहने वाले परिवारों को मिठाई, पटाखे, साड़ियां और लक्ष्मी जी की फोटो भेंट की तथा उनके जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग कार्यवाह भालचंद्र नातू के आह्वान पर योगा स्टार परिवार के सदस्यों ने दीपावली के मूल दिन जरूरतमंद गरीब बस्तियों में पहुंचकर परिवारों से मुलाकात की। योग स्टार परिवार के गिरजा पाटकर ने बताया कि ये परिवार ढोलक, मटके और चादर से बनी झोपड़ियों में रहते हैं तथा लगभग 35 वर्षों से यहीं बसे हैं। इन झोपड़ियों में न तो बिजली है और न ही कोई अन्य सुविधा। व्यापारियों ने उनके साथ दीपावली मनाई, मिठाई, पटाखे, साड़ियां और लक्ष्मी जी की फोटो भेंट की तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बस्ती वालों के भजन भी सुने और खुशियां साझा कीं। बस्तियों के निवासियों ने कहा कि उनके पास देने को कुछ नहीं था लेकिन योगा स्टार परिवार के आने से उन्हें बहुत कुछ मिला और उनके साथ दीपावली मनाना अच्छा लगा। इस अवसर पर भालचंद्र नातू ने कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि हम इनके बीच सक्रिय रहें। कार्यक्रम में योगा स्टार परिवार के समाजसेवी गिरजा पाटकर, मनीष गुप्ता, भोले संजय जैन, राजेंद्र पिपरसानिया, सेठ राजेंद्र राय, रज्जू, प्रदीप दुबे, राजेंद्र खरे, रज्जू, मनोज जैन उपस्थित रहे।
बिलहरी में बारूद फटने से आधा दर्जन बच्चे घायल
नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में दीपावली पर पटाखों के बारूद से एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि बच्चे बारूद निकालकर एक खाली डिब्बे में भरकर उसमें आग लगा रहे थे तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल बच्चों के नाम अंश पुत्र अरविंद्र खटीक उम्र 8 साल, अंशु पुत्र मातादीन खटीक उम्र 13 साल, सागर पुत्र जवाहर सोनकर उम्र 13 साल, सागर पुत्र कल्लू खटीक उम्र 12 साल, कार्तिक पुत्र सूरज कुशवाहा उम्र 16, सागर पुत्र नारायण सोनकर उम्र 12 साल हैं। बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल ने बताया कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, 4 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 2 का नौगांव में ही इलाज जारी है।
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष