प्रदेश में लागू हो मछुआ नीति, मांझी समाज को मिले आरक्षण
छतरपुर। प्रदेश में मछुआ नीति लागू कराने और मांझी समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर मांझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति ने बड़ामलहरा से जिला मुख्यालय तक तीन दिवसीय मांझी अधिकार न्याय पदयात्रा निकाली। यात्रा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंची और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द मांगों को पूरा कराने का आग्रह किया गया।
समिति के प्रांतीय महासचिव सुंदर रैकवार ने बताया कि समिति लंबे समय से प्रदेश के मछुआरों और मांझी समाज के हितों के लिए लड़ती चली आ रही है। मांझी आरक्षण वर्ष 1950 में विंध्यप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल लागू किया था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में इस मामले को संज्ञान में भी लिया था लेकिन बावजूद इसके मछुआ नीति प्रदेश में लागू नहीं हो सकी जिस कारण से मांझी समाज को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि छतरपुर जिले से यह पदयात्रा शुरू की गई है, आने वाले समय में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में यह आंदोलन किया जाएगा और अंत में भोपाल में आरक्षण की लड़ाई लड़ी जाएगी। समिति के प्रदेशाध्यक्ष केशव मांझी ने कहा कि मांझी जाति पहले एसटी में थी लेकिन इस समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में डाल दिया गया है। हमारी मांग है कि मांझी समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची से विलोपित कर पुन: जनजातीय सुविधा दी जाए।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल