ब्राजील में बाढ़-बारिश से मची भारी तबाही
ब्राजील के रियो ग्रेनेड डो सुल राज्य में पिछले एक हफ्ते से जबरदस्त बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है। बाढ़ की वजह से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 14 लाख लोग प्रभावित हैं। दो लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। ब्राजील के सिविल डिफेंस एजेंसी ने जानकारी दी कि बाढ़ और बारिश की वजह से 99,800 घर आंशिक या पूर्ण रूप से तबाह हो चुके हैं।
बाढ़ से प्रभावित 414 शहर
रियो ग्रेनेड डो सुल में 29 अप्रैल से भारी बारिश हो रही है। राज्य के 414 शहर बाढ़ की संकट में फंसे हैं। तकरीबन 130 लोग लापता हैं। बाढ़ से प्रभावित शहरों में फंसे लोगों के पास पीने के लिए पानी तक नहीं है। वहीं,कई जगहों पर टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित है।
15,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी बचाव कार्य में जुटे
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने वादा किया है कि निवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। फंसे हुए लोगों को बचाने और सहायता पहुंचाने के लिए राज्य भर में लगभग 15,000 सैनिक, अग्निशामक, पुलिस और स्वयंसेवक काम पर जुटे हैं।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा