कबड्डी के शौकीनों का जमावड़ा, हरपालपुर ने जीती ट्रॉफी
नौगांव। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय बापू महाविद्यालय, नौगांव में 5 अक्टूबर 2024 को मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार जिला स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनभागीदारी अध्यक्ष श्री हरगोविंद गुप्ता और प्रभारी प्राचार्य प्रो. कैलाश कुमार रजक की उपस्थिति में सरस्वती पूजन और स्वागत समारोह के साथ हुआ।
7 टीमों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मैच में यूटीडी छतरपुर ने शासकीय महाविद्यालय बक्सवाहा को हराया। दूसरे मैच में नौगांव की टीम ने राजनगर पर जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में लवकुशनगर ने बड़ामलहरा को मात दी।
रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले
पहला सेमीफाइनल यूटीडी छतरपुर और नौगांव के बीच हुआ, जिसमें छतरपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में हरपालपुर ने लवकुशनगर को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।
हरपालपुर बना चैंपियन
फाइनल मुकाबला यूटीडी छतरपुर और हरपालपुर के बीच खेला गया, जिसमें हरपालपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।
आयोजन में प्रमुख योगदान
इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में देवेन्द्र राठौर, नीरज पटेल और उमेश यादव मौजूद रहे। स्कोरर और कमेंटेटर की भूमिका में धीरज चौबे ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन मीनाक्षी सिंह ने किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में सभी टीम मैनेजर और महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला