अगले तीन महीने तक जल संरक्षण करेंगे मनकारी के ग्रामीण
नौगांव। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नौगांव विकासखंड के ग्राम मनकारी में 30 जून तक चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान का रविवार को शुभारंभ किया गया और ग्रामीणों को अगले तीन महीने तक जल संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया। गांव के काली माता मंदिर में गंगाजल कलश का पूजन ग्रामवासियों द्वारा किया गया और इसके बाद जल कलश से शिवमंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित जल गोष्ठी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वय श्रीकांत मिश्रा ने लोगों को जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देकर जलसंरक्षण के तरीके बताए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवानदास पटेल, हरपाल कुशवाहा, जयप्रकाश पटेल, सुरेंद्र पटेल, मिलन राय, सचिव रामप्रसाद अहिरवार, रोजगार सहायक उमाकांत नायक सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें