विस चुनाव-2027 के लिए तैयारी कर रही कांग्रेस
छतरपुर। 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय की मंशा से कांग्रेस द्वारा अभी से तैयारी की जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में संगठन लगातार सक्रिय है। वहीं जिला स्तर पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है। गुरुवार को छतरपुर जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने जिले की सभी विधानसभा के पदाधिकारियों की समन्वय बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले की 6 विधानसभाओं के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विधानसभावार मुलाकात कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस ने छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य बनाया है और इसकी रणनीति बनाने के लिए यह बैठक अहम है। बैठक में कांग्रेस के जिला प्रभारी सुरेश राजे, सह प्रभारी दिग्विजय सिंह गौर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, विक्रम सिंह नाती राजा, सूर्य प्रताप सिंह, अनीश खान, कविता राजे, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता दीप्ति पांडे, हरप्रसाद अनुरागी, निधि चतुर्वेदी, मनोज त्रिवेदी, लखन पटेल, अरविंद गोस्वामी, केशु राजा, स्मिता खरे, राजवर्धन मिश्रा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष दीपांशु यादव, आदि मौजूद रहे।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें