ट्रांसपोर्ट नगर में पड़ी मिली अधेड़ की लाश
छतरपुर। शुक्रवार की सुबह ओरछा रोड थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की बॉडी रिपेयरिंग वर्कशॉप में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही ओरछा रोड थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चूंकि मृतक के दोनों पैर टूटे हुए तथा शरीर पर चोट के निशान मिले हैं इसलिए मृतक के भाई को हत्या किए जाने का संदेह है।
ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि सुबह से ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित मस्तान बॉडी रिपेयरिंग वर्कशॉप में अधेड़ का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान ताज कॉलोनी के खटक्याना मोहल्ला निवासी मूलचंद कुशवाहा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण सामने आएंगे। वहीं मृतक के भाई संतोष कुशवाहा का आरोप है कि मूलचंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है, जिस कारण से उसकी मौत हो गई। संतोष ने बताया कि मूलचंद के दोनों पैर टूटे हुए मिले हैं, साथ ही उसकी पीठ पर चोट के निशान हैं जिससे प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसे पीट-पीटकर मार डाला है। हालांकि संतोष ने किसी से बुराई अथवा रंजिश होने की बात से इंकार किया है।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही